राजद ने एक जुझारू नेता खो दिया है-फ़ैज़
मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। समस्तीपुर शहर (Samastipur City) के हद में बहादुरपुर वार्ड संख्या -26 निवासी व राजद के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप पासवान (Director Pradeep pasvan) का निधन बीते 27 अप्रैल की देर रात हो गया। स्व पासवान लगभग 54 वर्ष के थे तथा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे l उनका अंतिम संस्कार 28 अप्रैल को बूढ़ी गंडक नदी के तट पर स्थित काली मंदिर के पास किया गया।
उनके निधन पर राजद के प्रदेश महासचिव फैज़ुर्र रहमान फ़ैज़ ने कहा कि प्रदीप पासवान राजद के एक कर्मठ संघर्षशील एवं जुझारू नेता थे। वो हमेशा गरीब गुरबों की मदद किया करते थे। उनके आकस्मिक निधन से राजद परिवार मर्माहत है। पासवान के आकस्मिक निधन की खबर पाकर पुरे जिला में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रदेश सचिव जवाहरलाल राय, प्रांतीय नेता अरविन्द सहनी, जिला राजद उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, मो. अरमान सदरी, जिला पार्षद संजीव कुमार राय, जिला महासचिव ललन यादव, रामविनोद पासवान, प्रमोद राम, विश्वनाथ राम, प्रांतीय नेता प्रेम प्रकाश शर्मा, हरेन्द्र कुमार, लालबहादुर पंडित, नंदकिशोर महतो, रामवरन महतो, जिला पार्षद शम्भू भूषण यादव, जिला पार्षद बालेश्वर सिंह, कार्यालय सचिव रोशन यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो. नसीम अब्दुल्लाह, महिला सेल जिलाध्यक्ष पिंकी राय, पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विधा भूषण यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बदरी गोयनका, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद नगर अध्यक्ष प्रोफेसर जितेन्द्र प्रसाद उर्फ नन्नकी, जिला राजद नेता विपीन सहनी, प्रमोद राय, प्रभु नारायण राय, मदन राय, जगदीश राय, मो. युसूफ, प्रमोद पंडित, धर्मेंद्र आर्य, रामकलेवर ठाकुर, प्रोफेसर सत्यनारायण राय, युवा राजद के प्रदेश महासचिव सूरज दास, युवा राजद के प्रदेश सचिव मो. आफो, मो. फैयाज, मो. परवेज आलम, राजद नेता राकेश यादव, दीपक यादव, शिव शम्भू सिंह, बेबी साह, रवि आनंद, बबलू यादव, संजय नायक, रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, अरविन्द शर्मा, विमल पासवान, सुमित यादव, अजित यादव, जयशंकर राय, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शम्भू यादव, शशि यादव उर्फ शशि राज, सतीश यादव, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, कांग्रेस नेता परमानद मिश्र, अनिल तिवारी, विश्वनाथ हजारी, ट्रेड यूनियन नेता एसके निराला, अरविन्द राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार रवि, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, परमानन्द यादव, रितेश कुमार पिंकू, संतोष कुमार, मुकुल कुमार, मो. अमरोज, अमरजीत कुशवाहा, गगन यादव, सूरज पटेल आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
![]()












Leave a Reply