Advertisement

दुर्घटनाग्रस्त शोभा देवी की मृत्यु, शोक की लहर, माले ने दिया श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड के ताजपुर पंचायत मोतीपुर वार्ड-12 निवासी रिटायर विद्युतकर्मी सह भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर सिंह (Bhakpa -Male Block Committee member Shankar Singh) की पत्नी शोभा देवी (50 वर्ष) का 25 अप्रैल की संध्या पीएमसीएच में ईलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। वे बीते 24 अप्रैल को एक संबंधी के यहाँ जाने के क्रम में दूधपुरा में फीट आने की वजह से मोटरसाइकिल से गिर गई थी।
गंभीर रूप से घायल महिला को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था जहाँ 25 अप्रैल की शाम उनकी मृत्यु हो गई। शोभा देवी की मृत्यु की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के घर पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, संजय शर्मा, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने मृतिका के शव पर लाल झंडा डालकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। मृतिका का अंतिम संस्कार उनके निजी जमीन में घर के बगल में 26 अप्रैल को कर दिया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र ई० प्रशांत कुमार ने दिया। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गई हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *