प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत नावाडीह मैदान में स्थानीय सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में 7 अप्रैल की शाम सरहुल पर्व (Sarhul Fastival) सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नाया बाबा पुजारी धनेश्वर सिंह ने पूजा की सारी रस्मो को सम्पन्न कराया।
यहां नावाडीह, बारकेंदुवा, झोपरोटांड, डुमरियाटांड, कसरायबेड़ा सहित कई मुहल्लों की महिलाएं व युवतियां सामूहिक नृत्य में शामिल हुई। जबकि पुरुष वर्ग मांदर, ढोल, नगाड़े, करताल के ताल में खूब थिरके। महिलाओं ने नृत्य करते हुए दर्जनों पारंपरिक गीतों को अपनी संथाली भाषा मे गया। यहां सामूहिक रूप से खिचड़ी महाप्रसाद का भी लुफ्त उठाया गया। मौके पर गोडायत मकरू करमाली, जीतलाल सोरेन, लालदेव सोरेन, अशोक प्रगनेत, गणेश सोरेन, श्रावण कुमार मांझी, बाबूचंद मुर्मू, गुनाराम मुर्मू, अनिल सोरेन, फूलचंद मरांडी, लोविश्वर मांझी, शिवधन मुर्मू, राजू सोरेन, मानिकचन्द मंडल, संथाली गायक धनेश्वर मुर्मू, नागेश्वर सोरेन, दुर्गा मरांडी, किसुन करमाली, शिवम मरांडी आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply