प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद (MLA Yogendra Prasad) 4 अप्रैल की संध्या बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कसमार प्रखंड अंतर्गत ग्राम मंजूरा पहुंचे। पूर्व विधायक यहाँ आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 108 विष्णु महायज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने यज्ञ मंडप में मत्था टेक क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि प्रसाद ने माता जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और अंतःमन को असीम शांति मिलती है। ईश्वर का नाम भजने से पाप का नाश होता है और अध्यात्म के प्रति जागृति होती है। उन्होंने महायज्ञ को लेकर आयोजन समिति व ग्रामीणों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके पहले आयोजक समिति की ओर से मंच पर पूर्व विधायक प्रसाद को बुके भेंटकर स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व विधायक के मीडिया सलाहकार मो.असरफ; निवर्तमान प्रमुख विजय किशोर गौतम, झामुमो कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, शेरे आलम, सोहेल अंसारी, निवर्तमान मुखिया सिकंदर कपरदार, मिथिलेश महाराज, अभिसार महतो, हरेंद्र महतो, मिथिलेश जयसवाल, कुलदीप कुमार, नंदन कुमार, मेघनाथ कुमार, रमेश वर्मा समेत सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply