मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। भारतीय जनता पार्टी वैशाली जिला (Bharatiy Janta Party Vaishali District) के जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के असामायिक निधन से समस्तीपुर जिला के भाजपा परिवार दुखी व मर्माहत है।
भाजपा वैशाली जिला के जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के अमायिक निधन पर समस्तीपुर जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा बिहार प्रदेश के एक जुझारू जानदार नेता को खो दिया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एमएलसी हरीनारायण चौधरी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राम सुमिरन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शशिकांत आनंद , जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश राज, अरविंद कुशवाहा, सुनील राय, अशोक चौधरी, शैलेंद्र कुमार सिंह, राम याज शांडिल्य, वीणा साह, मधुबाला, राकेश रंजन पिंटू, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मंडल, सह मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह, कौशल पांडेय, अनीश राज, मनोरंजन मोदी, जय प्रकाश राय, रविंद्र पासवान, सुनील चौधरी, रामाकांत राय, विमला सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार शर्मा आदि ने वैशाली जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के असमायिक निधन पर दु:ख प्रकट करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
समस्तीपुर ज़िला भाजपा मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने भी वैशाली ज़िला भाजपा अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा ने एक जुझारू योद्धा खो दिया है। उनके आकस्मिक निधन से बिहार भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसे आनेवाले समय में पुरा करना असंभव है।
![]()













Leave a Reply