Advertisement

एक सप्ताह से जलापुर्ति पूर्णत: बाधित

जैनामोड़ जलापूर्ति पंप की मरम्मति में जुटा है विभाग  
फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जैनामोड़ (Jainamod)    जलापूर्ति योजना द्वारा संचालित पानी की आपूर्ति बीते एक सप्ताह से पूरी तरह बाधित है। योजना संचालित करने वाले लाभुक समिति के अध्यक्ष अमर मिश्रा (Director Amar Mishra), सचिव रितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि होली के त्योहार के पूर्व से ही पेयजल की आपूर्ति पंपिंग मशीन में खराबी के कारण बंद है। बड़ी पंपिंग मशीन को मरम्मत के लिए रांची भेजा गया है। मरम्मत खर्च एक लाख साठ हजार  रूपया आया है, जिसकी भुगतान नही किया जा रहा है। जलकर राशि का लाभुक द्वारा सही समय पर भुगतान नही किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दूसरी पंपिंग मशीन में भी खराबी हो गयी है। जिसकी मरम्मत कार्य करने के लिए कई मिस्त्री को लगाया गया है। लाभुक समिति अध्यक्ष और सचिव ने 10 पंचायत के पेयजल लाभुक से जलकर की राशि को जल्द से जल्द जमा करने की अपील की। दुसरी ओर गर्मी में पेयजल की बढ़ती जल संकट से राहत देने के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से रांची में मरम्मत के लिए गए मशीन का बकाया भुगतान कर मंगवाने की मांग किया गया है।  ताकि 10 पंचायत के लोगों के लिए बढ़ती हुई गर्मी में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *