समिति द्वारा लॉकडाउन के नियमो का पालन करने का प्रयास
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में दो पंचायत क्षेत्रों में श्रीरामचरित मानस का आयोजन एक साथ हो रहा है।अंगवाली गांव के मैथानटुंगरी स्थित धर्म-सथल में एक अप्रैल को जल-यात्रा एवं 2 अप्रैल से मानस पाठ एवं रात्रि प्रवचन जारी है। जबकि चांदो ग्राम में 2 अप्रैल को जल-यात्रा एवं 3 अप्रैल की रात से प्रवचन शुरू हुआ है।
चांदो के जल-यात्रा में आजसू (Ajsu) के गिरिडीह सांसद, गोमियां विधायक एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी, आजसू नेता काशीनाथ सिंह आदि शामिल थे। अंगवाली में आयोजन के प्रथम दिन प्रातः व्यास मंच पर समिति की ओऱ से व्यास एवं उनके दल के सदस्यों को वस्त्र देकर सम्मानित किये जाने के बाद आचार्य अनिल पाठक व्यास द्वारा नवाह्न पारायण पाठ की विधिवत शुरुवात की गयी। उसी रात्रि को बोकारो झारखंड के लोकप्रिय खोरठा/बंगला भजन गायक हेमन्त दुबे एवं उनके सहयोगियों द्वारा मानस की प्रथम प्रसंग शिव-पार्वती विवाह पर गायन द्वारा सराहनीय प्रस्तुति की गयी। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित महिला श्रद्धालुओं को कुछ संस्कार युक्त जानकारी दी।
शिक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व में यहां नित्य आकर्षक झांकी निकाली गयी। 3 अप्रैल की प्रसंग में प्रभु श्रीराम का जन्म अवध में राजा दशरथ के यहां हुआ। इस प्रसंग पर व्यास अनिल पाठक, मानस मर्मज्ञ अच्युतानन्द पाठक, वाराणसी एवं मानस माधुरी राजकुमारी, चित्रकूट धाम के द्वारा बेवाक व्याख्यान किया गया। मानस वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा विश्व विध्वंसक गतिविधियों की चपेट में है। ऐसे में ईश्वर का अवतार होना नितांत आवश्यक है। वशर्ते आज के मानव समाज देवी, देवताओं, ऋषियों, मुनियों जैसी विनती परम् सत्ता ईश्वर से करें तो निश्चय ही आज के आततायियों का संहार अवश्य करेगा।समिति के पदाधिकारी व सदस्य आयोजन की व्यवस्था को सम्हालने में पूरी सक्रियता दिखा रहे हैं।
![]()












Leave a Reply