विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों का प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल महिला को चिकित्सा प्रभारी ने रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल की संध्या 4 बजे गोमियां प्रखंड के हद में चतरो चट्टी थाना क्षेत्र चुटे पंचायत के सूरज सिंह, मुकेश सिंह और विजय रविदास ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक JH9AL/8699 से कथारा अपनी मोबाइल लाने के लिए जा रहे थे। इसी के आगे बोकारो थर्मल निवासी परमेश्वर राम अपनी पत्नी शकुंतला देवी (Shakuntala devi) के साथ गोमियां से पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक JH02BB/1750 से बीटीपीस जा रहे थे। हिरो ग्लैमर में तीन नवयुवक सवार थे, उनकी गति तेज होने के कारण असंतुलित होकर आगे जा रहे दंपत्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बुजुर्ग दंपति की पत्नी के पैर टूट गए एवं तीन में दो युवकों को भी काफी चोटें आई। घटना की सूचना पाकर गोमियां थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और मोटरसाइकिल को जप्त कर घायलों के उपचार के लिए तुरंत गोमिया सामुदायिक चिकित्सा केंद्र भर्ती कराया।
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ हेलन बारला ने बताया चोट लगी महिला की स्थिति गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
![]()












Leave a Reply