Advertisement

प्रकृति के उपासना का पर्व है सरहुल-विधायक

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में खुटरी पंचायत जेहरा स्थान में एक अप्रैल को आयोजित सरहुल महोत्सव के दौरान यहां पहुंचे अतिथियों के अलावा स्थानीय लोग मांदर की थाप पर देर शाम तक जमकर झूमते रहे। खूटरी बाहा बोंगा सरहुल पुजा समिति के द्वारा आयोजित सरहुल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह (MLA Kumar Jay mangal Singh) उर्फ अनुप सिंह, विशिष्ट अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हरीलाल मांझी मौजूद थे।
मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सिंह ने कहा कि सरहूल उर्फ प्राकृतिक उपासना के प्रतीक का त्यौहार है। यह हमें प्रकृति से जोड़ना सिखाता है। प्रकृति की पूजा से ही जीवन की रक्षा होती है। इससे पूर्व यहां आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ढ़ोल मांदर की थाप पर लोग झूमते रहे। मौके पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, अजित प्रमाणिक, बिनोद महतो, राजेश सिंह एवं पूजा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *