Advertisement

कॉलेज परिसर से चोरी गई बाइक सहित चोर गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/बगोदर(गिरिडीह)। बीते 25 दिन पूर्व घाघरा इंटर सांइस कॉलेज बगोदर (Ghagra Inter science college Bagodar) से चोरी हुई बाइक को बगोदर पुलिस ने अटकाडीह से बाइक के साथ चोर को  गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस गिरफ्त में आये अभियुक्त श्रीकांत तिवारी अटकाडीह का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बिते 6 मार्च को घाघरा इंटर सांइस कॉलेज परिसर से एक छात्र का मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। इसे लेकर बाइक मालिक बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी हुलास महतो द्वारा बगोदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त जानकारी बगोदर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी की अटकाडीह तिवारी टोला में श्रीकांत तिवारी के घर में बीना नम्बर प्लेट बाइक है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी कर अटकाडीह तिवारी टोला से बाइक सहित बाइक चोर श्रीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक हिरा ठाकुर शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *