रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जिला परिषद सदस्य सह कसमार रहिवासी अमरदीप महाराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी क्षेत्रवासियों, मित्रों, परिवारजनों और शुभचिंतकों के लिए साइबर फ्रॉड अलर्ट से जुड़ा एक अतिआवश्यक सूचना जारी किया है। उन्होंने हाल ही में हुई ऑनलाइन ठगी की एक घटना का हवाला देते हुए आमजनों से पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है।
जानकारी देते हुए जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने 14 नवंबर को कहा कि उनके या उनके परिवार के नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में तुरंत संज्ञान लेते हुए साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आमजनों के लिए उनके द्वारा अपील है कि संदिग्ध कॉल/मैसेज से सावधान रहे।
यदि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से कोई भी संदिग्ध कॉल या मैसेज आए, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दें। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर या किसी संदिग्ध कॉल के झांसे में आकर कोई भी राशि (पैसा) ट्रांसफर बिल्कुल न करें। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति या जरूरत पड़ने पर केवल उनके जाने-पहचाने और सत्यापित निजी नंबरों पर ही संपर्क स्थापित करें। जिप सदस्य महाराज ने सभी से अपील की है कि वे खुद भी सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के रहिवासियों को भी इस प्रकार के साइबर अपराधियों से सावधान रखें। सतर्क रहें ताकि सुरक्षित रहें।
![]()













Leave a Reply