Advertisement

प्री-आरडी के लिए केबी कॉलेज के डॉ प्रभाकर कुमार का बीबीएमकेयू लीडर में चयन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस (प्री-आरडी) चयन प्रक्रिया में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) धनबाद की ओर से यूनिवर्सिटी टीम लीडर बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज के एनएसएस प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार बनाए गए है।

जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य स्तर पर प्री-आरडी चयन शिविर का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की मेजबानी में यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। बीबीएमकेयू धनबाद के विभिन्न कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के पुरुष और महिला 16 स्वयं सेवकों का चयन यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया है। यूनिवर्सिटी टीम के टीम लीडर का दायित्व के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार को दिया गया है। वहीं के. बी. कॉलेज बेरमो के एनएसएस के छह वॉलंटियर्स का चयन किया गया है। जिसमें मोहिनी कुमारी, काजल कुमारी, सोनी कुमारी, अमन तिवारी, कौशल चन्द्र डे तथा हरिश्चंद्र सिंह शामिल हैं।

ज्ञात हो कि के. बी. कॉलेज बेरमो के अलावा धनबाद जिले के अन्य कॉलेज से वॉलंटियर्स का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में झारखंड राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालय के साथ साथ निजी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं। स्वयं सेवकों का ऊंचाई जांच, दौड़, शारीरिक बनावट की जांच, नेतृत्व व व्यक्तिगत योग्यता, उत्कृष्ट संचार कौशल, आकर्षक व्यक्तित्व, सांस्कृतिक हुनर आदि की जांच की जाएगी।

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले वॉलंटियर्स को क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित छह राज्यों की सेंट्रल जोन चयन प्रक्रिया में आगरा (उत्तर प्रदेश) में नवंबर माह में शामिल होने का मौका मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, कॉलेज कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु आदि ने कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के साथ साथ सभी वॉलंटियर्स को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *