प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी दक्षिणी पंचायत के कटहलटोला में बीते चार दिन पूर्व स्थानीय एक आदिवासी युवती के साथ घटी दुष्कर्म की घटना को लेकर 21 अगस्त को गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय पीड़िता के घर पहुंचे। इसके अलावा दर्जनों भाजपा प्रतिनिधियों की टीम कथित पीड़िता के आवास पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।
बताया जाता है कि पूर्व सांसद ने घर की आंगन में पीड़िता की मां, जेठी, जेठा आदि से गंभीरता से घटना की जानकारी ली एवं परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मालूम हो कि, दुष्कर्म की इस घटना के दोनों आरोपी अहमद अंसारी व मुस्तफा अंसारी को पेटरवार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कांड संख्या 137/26 के तहत तेनुघाट उपकारा भेज दिया है। आज मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता अर्जुन सिंह, शंकर रजक (जैनामोड), भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा, रामटहल सिंह, देवीलाल सोरेन, मनोज यादव, रामलाल सोरेन, जयनारायण, बालेश्वर मुर्मू, सोहन गंझू आदि शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि राज्य भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर वे यहां आए हैं। कहा कि यह बड़ी शर्म की बात है कि राज्य की कमान आज आदिवासी सीएम के होते हुए आदिवासी बाला के साथ इस तरह की घटना वास्तव में निंदनीय घटना है। उन्होंने पीड़ित परिवार को कानूनी मदद करने की तैयारी की बात कही।
सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चार नंबर श्रमिक धौड़ा में लगा स्वास्थ्य शिविर
एक अन्य समाचार के अनुसार जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सीसीएल ढोरी क्षेत्र अंतर्गत चार नंबर श्रमिक धौड़ा (पीपल धौड़ा) में सीएसआर कोष से केंद्रीय अस्पताल ढोरी द्वारा 21 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ रुकसाना ने 60 रोगियों की बारीकी से चिकित्सा जांच की। शिविर में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने मो. इबरार के सहयोग से रोगियों के बीच दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर से दर्जनों रहिवासी लाभान्वित हुए।
![]()













Leave a Reply