एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर 21 अगस्त को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) ने बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी प्रबंधन से वार्ता की।
वार्ता में मुख्य रूप से आरसीएमएस सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं का अविलंब निदान करें, ताकि औद्योगिक शांति कायम रह सके।
वार्ता में आरसीएमएस स्वांग वाशरी शाखा सचिव बी. के. श्रीवास्तव एवं शाखा अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति ने परियोजना पदाधिकारी के सामने मजदूरों से संबंधित मांगों को रखा। मांगो में फैक्ट्री शू, माइनिंग शू देने, प्राइमरी क्रशर, इंपैक्ट क्रशर, सेकेंडरी क्रशर की मरम्मत करने, पीने का शुद्ध पानी, कारखाना में समुचित लाइटिंग, श्रमिक आवास एवं छत की मरम्मत एवं रविवारिय कार्य का पैसा जो भुगतान नहीं हुआ उसे अविलंब भुगतान करने की मांग शामिल है।
वार्ता में परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू ने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के पहले सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी के अलावा उप प्रबंधक (कोल प्रिपरेशन) अमित कुमार, अमन भूषण, अभिजीत महतो, अजय मंडल, जबकि यूनियन की ओर से रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह के अलावा स्वांग वाशरी शाखा सचिव बी. के. श्रीवास्तव, शाखा अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, डीडी गिरि, मानु राम तथा अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply