रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल जायसवाल द्वारा 16 अगस्त को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम जन शामिल हुए।
आयोजित जनता दरबार में उपस्थित जनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को पूर्व जिला परिषद सदस्य के समक्ष रखा। जायसवाल ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। जरूरतमंदो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, रोजगार सहित विभिन्न जनसमस्याओं को रखा। जायसवाल ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने जनता दरबार के आयोजन के लिए पूर्व जिप सदस्य बिमल जायसवाल के प्रति आभार जताया।
![]()













Leave a Reply