Advertisement

फिट इंडिया के तहत सीआरपीएफ द्वारा संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारत सरकार, महानिदेशालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के निर्देशानुसार 16 अगस्त को फिट इंडिया आंदोलन-2026 के तहत बोकारो में साइकल रैली का आयोजन किया गया। इसके तहत साइकल रैली का आयोजन किया गया 26वीं बटालियन द्वारा बोकारो के चास स्थित आईटीआई मोड़ से साइकल रैली निकाला गया।

जानकारी के अनुसार साइकिल रैली में साइकल रैली का आयोजन किया गया 26वीं वाहिनी के समादेष्टा (कमांडेण्ट) राजीव रंजन सहित बल के अन्य वरिष्ट अधिकारयों ने भाग लिया तथा जवानों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर कमांडेण्ट राजीव रंजन ने उपस्थित बल के अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि फिट रहना एक सैनिक के जीवन का अभिन्न अंग है। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना का भी सशक्त संदेश देता है।

साइकिल रैली के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस के महत्व का संदेश दिया, जिसे स्थानीय रहिवासियों द्वारा भी सराहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी यषवीर सिंह, अरविंद कुमार रजक सहित अधिनस्थ अधिकारी और जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *