Advertisement

जश्न ए आजादी में बेरमो कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा

तिरंगे को विधायक, पूर्व सांसद, सीसीएल जीएम, प्रमुख,थाना प्रभारी ने दी सलामी

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बीते 15 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सरकारी भवनों सहित विद्यालयों व सीसीएल के कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया।

इस क्रम में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने अपने फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय, मूर्ति स्कूल करगली बाजार व बीबीएस फुसरो व सीसीएल सीकेएस खास ढ़ोरी कार्यालय, वहीं बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह ने राकोमसं कार्यालय पांच नंबर व अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो सहित कई जगह झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर ढ़ोरी जीएम राजीव सिंह, बीएंडके जीएम एस के झा तथा कथारा जीएम एकेबी सिंह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं बेरमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, बेरमो थाना में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित सिंह, कस्तूरबाश्री निकेतन ढ़ोरी के अध्यक्षा शालनी सिंह ने झंडे को सलामी दी।

मौके पर उपस्थित अमन पसंद देशवासियों ने राष्ट्र के बलिदानियों को याद किया। साथ ही देश को स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त व सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल फुसरो मे महारुद्र नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया और विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आरकेएमयू ढोरी प्रधान कार्यालय में महामंत्री राजेश सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *