Advertisement

कांटा घर के समीप बारूद लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी क्षेत्र के सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी मार्ग पर कांटा घर के समीप बारूद लदा ट्रक पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक धनबाद जिला के हद में बाघमारा से कथारा वाशरी के समीप स्थित स्टोर जा रहा था। घटना 16 अगस्त की संध्या लगभग 5 बजे की बतायी जा रही है।

इस बावत कथारा कोलियरी प्रबंधक कृष्ण मुरारी ने बताया कि उक्त बारूद लदा ट्रक आईओसीएल के कथारा वाशरी गेट के समीप स्थित स्थित स्टोर ले जाया जा रहा था। कहा कि इसका दायित्व आईओसीएल को है, न कि सीसीएल की।
घटना कि जानकारी देते हुए आइओसीएल के कथित ट्रक चालक रामदेव यादव ने बताया कि 16 अगस्त को वह ट्रक क्रमांक MH48AG/2486 में बाघमारा से बारूद लेकर कथारा वाशरी के समीप स्थित आइओसीएल के स्टोर ले जा रहे थे, इस क्रम में संध्या लगभग पांच बजे सीपीपी से आगे कांटा के पहले सड़क के बाई ओर दो ट्रको के खड़ा रहने के कारण टर्निंग पर दायी को कटाने के कारण ट्रक सड़क के किनारे गड्ढा में पलट गया। यादव के अनुसार ट्रक में 29 टन बारूद लोड है। उसने बताया कि एक दिन पूर्व खलासी अपने गांव गया था, वह अकेले हीं ट्रक लेकर जा रहा था।

आइओसीएल फील्ड सुपरवाइजर सुब्रतो भट्टाचार्य ने कहा कि उसे घटना की जानकारी मिली, इसके बाद वह घटना की जानकारी लेने पहुंचे है। आइओसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल ने कहा कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में बारूद नहीं बल्कि उससे जुड़ा घोल (लिक्विड) था, इसलिए चिंता की बात नहीं है। कहा कि लिक्विड को कथारा वाशरी स्थित स्टोर के प्लांट में अन्य रासायनिक मिश्रण के बाद बारूद बनता है। मौके पर उपस्थित स्थानीय रहिवासी सफीक अंसारी ने कहा कि उसे कथारा ओपी पुलिस द्वारा दुर्घटना ग्रस्त ट्रक की देखभाल के लिए भेजा गया है।

सूत्र बताते है कि स्वयं को उक्त ट्रक का ड्राइवर बतानेवाला रामदेव यादव के बजाय उक्त ट्रक को चलानेवाले चालक व् सह चालक इस दुर्घटना में घायल है, जिसका निजी स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। इसमें सच्चाई कितना है यह जांच के बाद हीं सामने आ सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *