Advertisement

बोकारो में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बहाली की मांग को ले डीसी कार्यालय पर धरना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में छात्र और युवाओं का आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों छात्र-युवा 28 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरम रहा और छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उक्त आंदोलन को समर्थन देने डुमरी विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिले में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि जहां सीटें उपलब्ध हैं, वहां पारदर्शी तरीके से बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। वहीं छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि बोकारो में होमगार्ड और चौकीदारों की बहाली लंबे समय से लंबित है। कई बार मांग पत्र देने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गयी। उन्होंने चेतावनी दी कि अब बिना निर्णय के आंदोलन समाप्त नहीं होगा और इसे आगे महा आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *