Advertisement

तेनुघाट महाविद्यालय में माधव बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन व श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महा विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य सुदामा तिवारी की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रख कर 13 मई को पूर्व विधायक सह पुर्व मंत्री माधवलाल सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी।

बताते चलें कि गोमिया विधान सभा के पूर्व विधायक एवं संयुक्त झारखंड बिहार के मंत्री रहे माधव लाल सिंह का 13 मई की सुबह लगभग सवा नौ बजे रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर प्रभारी प्राचार्य सुदामा तिवारी ने कहा तेनुघाट महाविद्यालय के कई वर्षों तक सचिव के पद पर स्थापित रहे हैं। गोमिया विधान सभा के काफी लंबे समय तक बेदाग विधायक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक बार माधव बाबू को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित भी झारखंड विधानसभा से किया जा चुका है। पूजा पाठ एवं भक्ति में लीन होने के कारण एक बार झारखंड न्यायस बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे और साध्विक विचारों के एकादशी के दिन स्वर्गवास होना भी जीवन के अच्छे कार्यकाल को दर्शाता है। मौके पर महाविद्यालय के सभी कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *