रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में आगामी 16 एवं 17 मई को चतुर्थ बोकारो जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 मई को सुबह 9 बजे होगा, जबकि 17 मई को समापन समारोह होगा। इसमें सभी विद्यालयों, क्लबों व अन्य संस्थानों के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।

आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-9 से लेकर अंडर-55 आयु वर्ग तक के प्रतिभागी विभिन्न योगासन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक योगासन होंगे, जबकि सीनियर वर्ग में इंडिविजुअल प्रतियोगिता आयोजित होगी। जानकारी देते हुए डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने 10 मई को कहा कि योग स्वस्थ और सशक्त भारत निर्माण का आधार है। बताया कि इस वर्ष लगभग 500 प्रतिभागियों के दो दिवसीय चतुर्थ बोकारो जिला योगासन प्रतियोगिता में शामिल होने की संभावना है।
![]()













Leave a Reply