Advertisement

आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री की 133 वीं जयंती मनाई गई

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। आजाद भारत के पहले मंत्रीमंडल और पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal nehru) कैबिनेट के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की 133 वीं जयंती बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो के संडेबाजार स्थित शिशु विकास विधालय में 11 नवंबर को मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने स्व आजाद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण किया।

मौके पर विद्यालय के सहायक प्राचार्य मो. असलम ने अपने संबोधन में कहा कि देश के पहले शिक्षा मंत्री का जन्मदिन हर वर्ष ग्यारह नवंबर को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय में इस दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता रहा है।

लेकिन कोविड 19 के कारण गत वर्ष से इसे सादे रूप में मनाया जा रहा है। यहां उक्त विद्यालय के वरीय शिक्षिका शशिबाला शर्मा, सतीश्वर गोप सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाए मौजूद थे। उक्त जानकारी शिशु विकास विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अयोध्या सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *