अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन वैशाली जिला के हद में पीएचसी हाजीपुर द्वारा राजकीय संपोषित बालिका उच्च विद्यालय हाजीपुर में 5 नवंबर को किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर एनीमिया की जांच की गई तथा हीमोग्लोबिन के स्तर की भी जांच की गई।
इस अवसर पर पीएचसी हाजीपुर के चिकित्सक डॉ कुमार सौरभ, डॉ राकेश कुमार, डॉ सुष्मिता कुमारी एवं एएनएम मीरा कुमारी मौजूद रहीं। बताया जाता है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल कृष्ण, वरीय शिक्षक राजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, सरोज कुमार, जूली कुमारी, दीपक कुमार, अरविंद कुमार एवं अन्य शिक्षकों की देखरेख में यह स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह दी गयी।
![]()













Leave a Reply