नाव से होगी भव्य आतिशबाजी, आयोजन समिति ने लिया निर्णय
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित हरिहरक्षेत्र दीपोत्सव को इस वर्ष और भव्य व सुव्यवस्थित रूप में आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर 4 अक्टूबर को नमामि गंगे दीपोत्सव घाट पर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस वर्ष विद्युत सज्जा एवं सौंदर्यीकरण धनुषकुटी आश्रम काली घाट से आगे तक किया जाएगा। आतिशबाजी को विशेष आकर्षक बनाने के लिए नदी में नाव पर आतिशबाजी का प्रदर्शन करने की योजना है। बैठक में तेल संग्रह समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों में समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां अगले सप्ताह तक गठन कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निमंत्रण कार्ड की छपाई, वितरण और सहयोग राशि व कूपन वितरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। समिति ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव जन सहयोग से संपन्न होगा और अब तक की प्रगति संतोषजनक है।
कहा गया इस दौरान घाट की सीढ़ियों पर कार सेवकों का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया गया। हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के अध्यक्ष सतीश प्रसाद साह ने सैकड़ों कार सेवकों को प्रशिक्षण दिया। स्थानीय विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों से आए छात्र-छात्रा स्वैच्छिक कार सेवक के रूप में भाग ले रहे हैं, जो घाटों पर रंगोली एवं संदेशात्मक प्रतीकों के साथ दीप सजावट करेंगे।
बैठक में स्वागताध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद, उपाध्यक्ष कमल देव पांडेय, सचिव आलोक कुमार, उप सचिव बादल कुमार, सहायक सचिव निशांत कुमार, आयुष कुमार, सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा दीवाना, डॉ अनिल कुमार सिंह, अनिल साह, सपना मौर्या, विनोद राय, कृष्ण कान्त सिंह, राजेश सिंह, लगन देव पांडेय सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply