रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आम जन को उनके अधिकारों और कानूनी हक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लीगल जागरूकता अभियान संस्था ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है।
बोकारो में 8 अक्टूबर को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के प्रतिनिधियों साहूद आलम तथा आर पाठक ने कहा कि समाज में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे जरूरत मंदिर हैं, जिन्हें थाने से लेकर न्यायालय तक सही कानूनी सलाह और मार्गदर्शन के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि संस्था का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद को उचित कानूनी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी अपने अधिकारों से वंचित न रहे। इसके साथ ही वैसे गरीब, असहाय और लावारिस बंदियों को भी निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी, जो जेल में बंद हैं और अपनी पैरवी करने में सक्षम नहीं हैं।
बताया गया कि जो भी इससे जुड़ेंगे, उन्हें पूरे एक वर्ष तक निःशुल्क कानूनी सलाह एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्था का संदेश स्पष्ट है कि कानून की जानकारी हर देशवासी का अधिकार है और न्याय तक पहुंच हर इंसान का हक।
![]()













Leave a Reply