Advertisement

स्वदेशी, स्वावलंबन और श्रमिक सम्मान के प्रणेता थे दत्तोपंत ठेंगड़ी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मजदूरों के अधिकार, किसानों के सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को राष्ट्र निर्माण का आधार मानने वाले दत्तोपंत ठेंगड़ी का जीवन सामाजिक और आर्थिक चिंतन की महत्वपूर्ण विरासत है। पूरे देश में 10 नवंबर को उनकी जयंती पर उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए 9 नवंबर को कहा कि ठेंगड़ी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र, समाज, मजदूरों और किसानों के हितों के लिए समर्पित किया। कहा कि 10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्वी में जन्मे ठेंगड़ी ने 1955 में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। उनका नारा देशहित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम आज भी श्रमिकों को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के गठन में भी दत्तोपंत ठेंगरी की अहम भूमिका रही। वहीं, 22 नवंबर 1991 को स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने स्वदेशी को आर्थिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का माध्यम बनाया। कहा कि दो बार राज्यसभा सदस्य रहने के बावजूद उनका जीवन सादगीपूर्ण रहा। सिंह ने कहा कि ठेंगड़ी के विचार आज भी स्वदेशी, श्रमिक सम्मान, किसान कल्याण और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *