एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सूबे के पूर्व मंत्री दिवंगत माधवलाल सिंह का भतीजा सह समाजसेवी सुरज लाल सिंह ने धार्मिक आस्था प्रकट करते हुए 9 नवंबर को क्षेत्र के कई पूजा स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माँ काली से क्षेत्र की सुख, शांति व् समृद्धि की कामना की। साथ हीं पूजा स्थल पर आयोजित महाभंडारा में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार समाजसेवी सुरज लाल सिंह सर्वप्रथम बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने माँ काली के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र की सुख, शांति की कामना की। साथ हीं भोग वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।
इसी क्रम में समाजसेवी सिंह गोमिया प्रखंड के कथारा चार नंबर में आयोजित काली पूजा स्थल पहुंचकर माता के श्रीचरणों में शीष नवाया। वे यहां काली पूजा समिति द्वारा आयोजित महाभंडारा का शुभारंभ किया तथा श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया।

मौके पर कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम, क्षेत्र के श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता सुभाष कटरियार उर्फ राजा बाबू, वेदब्यास चौबे, आशीष चक्रबर्ती, सुजीत कुमार मिश्रा, कांग्रेसी नेता बिजय यादव, कथारा चार नंबर मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, रवि पांडेय, काली पूजा समिति के इंद्रजीत सिंह उर्फ पवन, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, एम. एन. सिंह, राजेश पांडेय, राजीव पांडेय, गंगा, चंद्रशेखर प्रसाद, गोमिया रहिवासी समाजसेवी व् व्यवसायी टिंकू साव सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply