एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मकस कहानिका पत्रिका के छत्तीसगढ़ अध्याय द्वारा बीते 7 नवंबर को पत्रिका के केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ शिखा गोस्वामी के जन्मदिन एवं दीपावली के पावन अवसर पर दिवाली की जगमग विषय पर ऑनलाइन भव्य अंतरराष्ट्रीय आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जानकारी 9 नवंबर को पत्रिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने दी।
उन्होंने बताया कि संध्या 6 बजे से आयोजित ऑनलाइन साहित्यिक समारोह में देश-विदेश के अनेक साहित्यकारों एवं कवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आभाषी मंच पर कविता चौपाटी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के राजेंद्र मौर्य उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुबई से अंतरराष्ट्रीय संयोजक जय कृष्ण मिश्रा तथा आबूधाबी से अंतरराष्ट्रीय सह-संपादक सत्येंद्र नाथ गुप्ता जुड़े।
आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन कहानिका हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ श्याम कुंवर भारती ने किया। संचालन डॉ विभा तिवारी तथा सरस्वती वंदना शुभ्रा शुक्ला, रायपुर द्वारा प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर आयोजित देवी गीत डॉ श्याम कुंवर भारती ने प्रस्तुत किया, वहीं स्वागत भाषण अंशिका श्रीवास्तव ने दिया। कवि सम्मेलन में दिलीप टिकरिहा ‘छत्तीसगढ़िया’, शायर नवेद रज़ा दुर्गवी, डॉ दिवाकर पाठक (झारखंड), यामिनी, सविता गुप्ता, नन्द किशोर मिश्र, अंशिका श्रीवास्तव (जौनपुर), जय कृष्ण मिश्रा, स्वरूपा, शुभ्रा शुक्ला, डॉ शिखा गोस्वामी एवं डॉ विभा तिवारी ने अपनी मनमोहक काव्य प्रस्तुतियों से दीपावली के उल्लास, प्रेम, सौहार्द, खुशियों और जीवन के विविध रंगों को शब्दों में पिरोया।
कार्यक्रम में सभी कवियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक वातावरण को भावपूर्ण एवं उल्लासमय बना दिया। इस अवसर पर सभी साहित्यकारों एवं उपस्थित सदस्यों ने डॉ शिखा गोस्वामी को जन्मदिन की बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी। साथ ही दीपावली के पावन पर्व पर सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
![]()













Leave a Reply