Advertisement

पूर्व सांसद के पिता कृष्ण मुरारी पांडेय की मनायी गयी 87वीं जयंती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में 8 नवंबर को उनके दिवंगत पिता सह पूर्व वरीय कांग्रेसी नेता कृष्णमुरारी पांडेय की 87वीं जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया गया।

प्रारंभ में पूर्व सांसद पांडेय ने अपने पिता की पूर्व स्थापित मूर्ति का अनावरण किया, दीप जलाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। तदोपरांत आगंतुक अतिथियों ने क्रमवार पुष्प अर्पित किए। मौके पर पूर्व सांसद कार्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्ष पूर्व सांसद ने एवं संचालन रामकिंकर पांडेय ने की।

इस अवसर पर प्रायः सभी वक्ताओं ने दिवंगत कृष्ण मुरारी पांडेय की कार्यकुशलता एवं उनकी जीवन के संघर्षों की चर्चा की एवं कहा कि उनके संघर्षमय आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, उनके पुत्र डॉ विकास पांडेय, पौत्र वरुण पांडेय सहित विनय पाठक, भरत यादव, बासुदेव मिश्रा, मुकेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, संत सिंह, जितेंद्र दुबे, जवाहर लाल यादव, सुजीत कुमार घोष, अजय झा, अनिल झा, बसंत पाठक, दयानंद बरनवाल, मृत्युंजय पांडेय, कल्याणी के पूर्व अधिकारी एसएन सिंह, राजकुमार ठाकुर, विकास सिंह, नंदबाबा, दीपक मिश्रा सहित क्षेत्र के काफी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, ट्रेड यूनियन नेता, क्षेत्र के दर्जनों व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, मिडियाकर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *