Advertisement

दीपावली पर ड्यूटी निभाने वाले प्रशासनिक व् पुलिसकर्मियों की डीसी ने की सराहना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दीपावली का त्योहार जहां आम व् खास जन अपने परिवार और प्रियजनों के साथ खुशियां मना रहे हैं, वहीं बोकारो जिला के पुलिस तथा प्रशासन के कई अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्योहार की रात भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ऐसे कर्मियों के समर्पण और त्याग की सराहना करते हुए बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने उन्हें और उनके परिवारों को विशेष रूप से साधुवाद दिया तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी।

दीपावली पर अपने संदेश में डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि दीपावली की रात ड्यूटी पर तैनात जिला और पुलिस प्रशासन के कई साथियों ने अपने परिवार के बिना ही त्योहार मनाया। उनके घरों में भी परिजनों ने इंतजार किया होगा कि वे आएं तो साथ मिलकर दीप जलाएं। लेकिन कई परिवारों में अपनों के नाम से ही दीप जले होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी साथियों के त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए वे आभार व्यक्त करते हैं।

डीसी ने बोकारो जिले के गांवों, कस्बों और शहरों में शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने के लिए जिलावासियों को बधाई दी। कहा कि रहिव्क़्लोसियों ने अपनी खुशियों के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा, जो सराहनीय है। साथ हीं कहा कि दीपावली के दौरान दूंदीबाग में आग लगने की एक छोटी घटना हुई, जिसे अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नियंत्रित कर लिया।

उपायुक्त ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उनकी कामना है कि बोकारो जिले के प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। जिन परिवारों के लिए यह वर्ष कठिनाइयों भरा रहा है, उनके जीवन में दीपावली का यह दीप राहत और खुशियां लेकर आए। वहीं, किसी कारणवश निराशा में जीवन बिता रहे रहिवासियों के मन में भी यह पर्व नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। अंत में उन्होंने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *