Advertisement

श्रीअय्यप्पा स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरा जलवा, फैंसी ड्रेस में 150 बच्चे शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर बोकारो के श्रीअय्यप्पा पब्लिक स्कूल में 7 नवंबर को भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और श्लोक पाठ से किया गया। बच्चों ने महादेव, बाहुबली, डोरेमोन, स्पाइडरमैन, एल्सा और विभिन्न पौराणिक एवं काल्पनिक किरदारों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, बेटी बचाओ, पृथ्वी बचाओ और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी संदेश दिए। अभिभावकों ने भी समूह प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पी. शैलजा जयकुमार ने बच्चों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। अध्यक्ष पी. राजगोपाल और निदेशक डॉ एस. एस. महापात्रा ने ऐसी गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *