Advertisement

निजी क्लिनिक में छह माह के मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनक्यारी से इलाज के लिए बोकारो लाए गए छह माह के बच्चे की कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 23 के एक निजी क्लिनिक में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह और क्लिनिक प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि बच्चे को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी। क्लिनिक में नेबुलाइजर लगाने के बाद कर्मचारियों ने उसकी निगरानी नहीं की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने डॉक्टर और कर्मचारियों के मौके से चले जाने पर भी नाराजगी जताई।

मौत मामले में डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चा गंभीर निमोनिया से पीड़ित था। उसकी हालत देखते हुए बड़े अस्पताल में भर्ती कराने और ऑक्सीजन सपोर्ट लेने की सलाह दी गई थी। डॉक्टर के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बच्चे को नर्सिंग होम और फिर सदर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *