Advertisement

आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत पर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल द्वारा 7 नवंबर की शाम बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन प्रखर आदिवासी महिला नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत को लेकर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जमीन दलाल द्वारा कथित तौर पर मजबूर करने के कारण झारखंड के आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत ने अपनी जान दे दी। जिसकी सीबीआई जांच की मांग की गई।

मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, मंडल प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, दिनेश यादव, अनिल गुप्ता, भरत वर्मा, लालमोहन महतो, चंदन राम, दीपक गिरि आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *