Advertisement

स्मार्टकिड-जी प्री स्कूल में ग्रामीण बच्चों संग दीपावली, बांटी मिठाई व् दीये

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सतनपुर स्थित स्मार्टकिड-जी प्री-स्कूल में मे आई हेल्प यू फाउंडेशन के सदस्यों और अतिथियों ने 7 नवंबर को ग्रामीण बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान बच्चों के बीच मिठाइयां, दीये और पटाखे वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में संस्था के यूनिट हेड सुनील कुमार भुसारी, टेक्निकल हेड संजय विचारे, मैकेनिकल हेड अरविंद, सेफ्टी हेड मनीष परिजा, उमेश प्रसाद और प्रभात कुमार सिंह उपस्थित रहे। संस्था के सचिव अभिजीत कुमार (बिट्टू) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि मे आई हेल्प यू फाउंडेशन वर्ष 2018 से जरूरतमंदों की सहायता, भोजन वितरण, असहाय जनों के रेस्क्यू और वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटने में है। कार्यक्रम में शशि भूषण, रानू कुमारी, नितेश कुमार, शिवानी राय सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य मौजूद रहे। संस्था ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *