रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रखंड कॉलोनी पेटरवार मे बीते 3 नवंबर से 8 नवंबर तक स्कूल नेट इंडिया लिमिटेड की ओर से कुल 62 विद्यालय मे आईसीटी परियोजना के तहत लेब एवं डिजिटल प्रशिक्षण सुविधा की स्थापना की गयी है। उक्त परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय मे एक आईसीटी लेब तथा दो दो पैनल अधारित स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए है। इन डिजीटल संसाधनों का उद्देश्य विद्यालय मे आधुनिक तकनीकी अधारित शिक्षा को बढ़वा देना तथा विधार्थी को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है।
आईसीटी परियोजना के जोनल कोऑर्डीनेटर प्रमोद कुमार, जिला कोऑर्डीनेटर रणवीर कुमार ने 7 नवंबर को बताया कि इन विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षकों को आईसीटी लेब एवं पैनल आधारित स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन तकनीकी जानकारी और उससे जीवन मे सीख कर कुछ बदलाव ला सके। प्रशिक्षक के रूप मे पप्पू कुमार, प्रीति कुमारी, मो. उमर अंसारी रहे। मौके पर जरिडीह, कसमार, पेटरवार (तीन प्रखंड) से कुल 31 शिक्षक भाग लिए। जिसमें चंद्र भूषण कपरदार, सुनील यादव, विजय दास, महेश महतो, अमित कुमार सिन्हा, सयूम राजा, राज किशोर महतो, बिरेन सिंह मुंडा, नकुल मुंडा, देवकी देवी आदि शिक्षक शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply