प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में 8 नवंबर को शिवम कटरियार के गेम डिस्ट्रॉयर और अमन सिंह के वाईसीसी एकादश के बीच मुकाबला होगा।
ज्ञात हो कि बीते 6 नवंबर को खेले गये मैच में गेम डिस्ट्रॉयर ने फाइनल में जगह पक्की कर ली थी, वहीं 7 नवंबर को वाईसीसी एकादश ने मां खेलाचंडी देवीपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बताया जाता है कि उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 7 नवंबर को आयोजित दूसरे सेमीफइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मां खेलाचंडी देवीपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में रुपेश के 22 रनों की बदौलत 81 रन बनाए। वाईसीसी के साहिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 4 विकेट झटके। जवाबी पारी में वाईसीसी ने यशवंत के नाबाद 28 रन और अकी के 18 रनों की बदौलत मैच 5 विकेट से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए साहिल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका शिवम कटरियार और राज आर्यन, स्कोरर की भूमिका अनिकेत नंदन और कमेंटेटर की भूमिका क्रिस झा ने निभाई। मैच देखने बड़ी संख्या में आसपास के खेल प्रेमी व् प्रशंसक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply