एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया स्थित छठ घाट का कायाकल्प का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है, ताकि छठ व्रतीयों एवं श्रद्धालुओं को पूजन कार्य, आवागमन तथा विश्राम का उचित व्यवस्था संभव हो सके।
जानकारी के अनुसार इस नेक कार्य में क्षेत्र के समाजसेवी सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह जी-जान से जुटे है। रहिवासियों के अनुसार जिप सदस्य टीनू सिंह पिछले पांच दिनों से जेसीबी मशीन की मदद से छठ घाट का समतलिकरण तथा जलीय क्षेत्र की साफ सफाई में लगे है। कहा गया कि उक्त छठ घाट का जीर्णोद्धार होने से आसपास के सैकड़ो श्रद्धालुओं को पूजा के अवसर पर होनेवाले परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और इस वर्ष वे बेहतर अनुभव कर सकेंगे।
इस दौरान एक भेंट में जिप सदस्य टीनू सिंह ने 9 नवंबर को बताया कि उक्त कार्य 15वें वित्त आयोग के मद से मुखिया फंड से स्वीकृत है। बताया कि उक्त मद में मात्र एक लाख की राशि की स्वीकृति मिली है, जबकि अबतक लगभग 2 लाख से अधिक की राशि खर्च हो चुका है। जिसकी भरपाई वे अपने निजी खर्च से कर रहे है।
![]()













Leave a Reply