फाइनल में वाईसीसी एकादश ने गेम डिस्ट्रॉयर को 8 विकेट से हराया
प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे उर्मिला देवी मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में वाईसीसी एकादश ने गेम डिस्ट्रॉयर को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। अमन सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और गेम डिस्ट्रॉयर के मोंटी कटरियार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
जानकारी के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम डिस्ट्रॉयर ने निर्धारित 12 ओवर में आयुष कटरियार के 13 रन और मोंटी कटरियार के 14 रनों की बदौलत 70 रन बनाए। वाईसीसी की ओर से गुड्डू ने 4 और अमन ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी में वाईसीसी ने अमन सिंह के ताबड़तोड़ 21 गेंद में नाबाद 51 रन की बदौलत मैच जीत लिया। अमन सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और गेम डिस्ट्रॉयर के मोंटी कटरियार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि तेनुघाट पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल को खेल भावना से खेला और सभी का दिल जीता। कहा कि हार-जीत तो होती रहती है, मगर हारने वाली टीम ने भी हिम्मत नहीं हारी और अंत तक प्रतिभा दिखाई।

विशिष्ट अतिथि दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि बच्चों की खेल भावना और प्रतिभा से सभी प्रभावित हुए हैं। उम्मीद है इनमें से कोई निकलकर देश का नाम रोशन करेगा। अतिथि रूपलाल यादव ने बताया कि बहुत जल्द तेनुघाट में खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तकनीक सिखाई जाएगी।
पारितोषिक वितरण मुखिया नीलम श्रीवास्तव, उप मुखिया रीता देवी, समाजसेवी दयाशंकर गुप्ता, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, मनोज यादव, रूपलाल यादव, अनिल ठाकुर और सुभाष कटरियार द्वारा किया गया। अंपायर राज आर्यन और पीयूष कटरियार, स्कोरर सत्यम एवं कमेंटेटर क्रिस झा को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में विकास यादव उर्फ अक्की, सौरभ सिंह, चीकू कुमार, डुग्गू, अनंत, हर्ष कुमार, कृष्ण कुमार, अनिकेत नंदन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply