Advertisement

कथारा मुख्य चौक पर झारखंड मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा मुख्य चौक स्थित गोकुल स्वीट्स के समीप = नवंबर को झारखंड मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता इसराफिल अंसारी उर्स बबनी ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में आसपास के दर्जनों गणमान्य एवं स्थानीय रहिवासी शामिल हुए। सभी ने दुकान संचालक फैजान आलम को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर दुकान संचालक फैजान आलम ने बताया कि झारखंड मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में मोबाइल से संबंधित सभी प्रकार की तकनीकी खराबियों को ठीक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। स्थानीय रहिवासियों ने भी कथारा मुख्य चौक पर मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर खुलने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के रहिवास्जयों को मोबाइल मरम्मत के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *