Advertisement

अंगवाली के फूलबीवी व रियासत अंसारी की मौत, एक हीं समय दफनाये गये दोनों

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मुस्लिम मुहल्ले में 8 नवंबर को एक ही दिन एक बुजुर्ग महिला फूलबीवी एवं रियासत अंसारी की मौत हो गई। मृतका फूलबीवी 86 वर्ष तथा रियासत अंसारी 76 वर्ष के बताये जा रहे है। संयोग यह कि दोनों को एक हीं समय दफनाया गया।

रहिवासी बताते हैं कि बुजुर्ग महिला फूलबीवी बीते माह से बीमार थी, जबकि रियासत को एक दिन पूर्व गांव में घूमते तथा सब से बात करते देखा गया था।संभवतः हार्ट अटेक उसकी मृत्यु का कारण बना। इसी दिन अपराह्न दोनों को एक ही वक्त कब्रस्तान में अलग अलग सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान काफी तादाद में परिजन व मृतको के रिश्तेदार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *