Advertisement

सोनपुर में प्रखंड स्तरीय वासंतिक रबी कार्यशाला में जैविक खेती पर जोर

कार्यशाला में वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रबंधन का दिया गया मंत्र

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में 28 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय वासंतिक रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, जैविक खेती, कीट-रोग प्रबंधन तथा उर्वरकों व कीटनाशकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला में जिला के हद में कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रविन्द्र कुमार तिवारी और उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र चंद्र चंदोला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को गेहूं, दलहन, तिलहन सहित अन्य रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की सलाह दी।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि किसान मिट्टी जांच के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें और संतुलित मात्रा में खाद दें। जैविक खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट जैसे जैविक संसाधनों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, लागत घटती है और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलता है। किसानों को यह भी सलाह दी गई कि कीट एवं रोग की सही पहचान के बाद ही अनुशंसित दवा का निर्धारित मात्रा में प्रयोग करें, छिड़काव के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें और अनावश्यक रासायनिक दवाओं से बचें।

कार्यशाला में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कनकलता कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक रवीवाला सोनी, आत्मा अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह, कृषि समन्वयक रामजीत पंडित, कुमार शौरभ, किसान सलाहकार धीरज कुमार, मनोहर, सुभाष कुमार, रंजीत पासवान, बंटी रजक, श्रवण सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *