Advertisement

संतानों के दीर्घायु को लेकर माताओं ने की निर्जला जीवितिया व्रत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में माताओं ने अपनी संतानों की दीर्घायु के लिए जीवित पुत्रिका व्रत उर्फ जितिया व्रत निर्जला धारण की।

ज्ञात हो कि, बीते 2 अक्टूबर की अर्धरात्रि से ही बिना अन्न, जल ग्रहण किए माताओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु तथा स्वस्थ को लेकर व्रत शुरु कर दी। बताते हैं कि माताएं अपने परिवार की पूर्वजों की परंपरा अनुसार व्रत धारण की।

कहते हैं कि इस व्रत में अंकुरित चना, खीरा, झींगा आदि का अवश्य उपयोग होता है। मिली जानकारी अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव की बंगला भाषी व्रती माताएं व्रत रखकर देर शाम आचार्य संतोष चटर्जी के आवास जाकर परंपरा अनुसार डारपूजन (डाली) की विधि सम्पन्न कराई। इस पुनीत कार्य में आचार्य चटर्जी सहित उनकी धर्म पत्नी चांदना चटर्जी, पुत्र आनंद चटर्जी, राजेश चटर्जी आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *