Advertisement

विधानसभा स्तरीय (ईएलसी) प्रतियोगिता का जिला स्तर पर आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। विधानसभा स्तरीय (ईएलसी) प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर बीते 20 नवंबर को बोकारो के इस्पात डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर टू सी में आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 22 नवंबर को बताया कि संपन्न प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय से भावना भारती, सादिया कैसर (कक्षा आठवीं) एवं अनन्या कुमारी (कक्षा नौवीं) की छात्राएं शिक्षक राम पुकार की देखरेख में रवाना हुईं।

इस अवसर पर योगेन्द्र प्रताप, हलधर महतो, सिद्धार्थ डे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, असगर अली, सपन डे, काजल कुमारी, साक्षी श्रेया, जयंत कुमार, सूरज कुमार, रिफत परवीन एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *