Advertisement

पुलिस आयुक्त ने कर्तव्यनिष्ठा के लिए निर्भय पथक अश्विनी को किया सम्मानित

चेंबूर पुलिस की निर्भय टीम ने महज 4 घंटे में मासूम बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया

मुश्ताक खान/मुंबई। चेंबूर पुलिस की निर्भय पथक ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए चार साल की एक लापता बच्ची को महज चार घंटे के भीतर खोजकर उसके परिजनों से न केवल मिलाया बल्कि उन्हें सौंप दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली। बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस उपनिरीक्षक अश्विनी अलका रामदास जाधव, हवलदार सिंधु कांबले, अनुराधा रांधे और मीरा औट को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने विशेष रूप से चेंबूर पुलिस की निर्भय टीम को सम्मानित किया।

मिली जानकारी के अनुसार, चेंबूर के आर सी मार्ग पर स्थित श्री सनातन धर्म विद्यालय के सामने बेस्ट बस स्टॉप पर एक मासूम बच्ची को रोता देख, एक महिला ने उसे चेंबूर पुलिस स्टेशन लाई और घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश सुमन प्रभाकर केवले को दी। केवले ने बच्ची से उसका नाम और पता पूछने के बहुत कोशिश की लेकिन उस बच्ची को हिंदी, मराठी या अंग्रेजी नहीं आती थी। काफी कोशिशों के बाद भी कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई।

इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी राजेश केवले ने इस मामले की जांच निर्भय पथक को दी। दुविधा की स्थिति में पुलिस उपनिरीक्षक अश्विनी जाधव ने पहले बच्ची को पुलिस स्टेशन की हद में कई जगह घुमाया, ताकि बच्ची अपना घर या क्षेत्र देख कर कुछ बोले। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक जाधव ने उसे फुल बेचने वालों के पास ले गईं। फुल विक्रेताओं ने बच्ची से पारधी भाषा में बात की तो उसकी पहचान लक्ष्मी भारत अप्पा के रूप में हुई।

महज चार साल की लापता लक्ष्मी भारत अप्पा नामक बच्ची ने खुद को वाशिनाका के म्हाडा कॉलोनी की रहने वाली बताया। इसके बाद निर्भय पथक की टीम ने लक्ष्मी से बात करने की कोशिश की  लेकिन हर बार भाषा बाधा बनी रही। इसके बावजूद टीम ने फुल वालों के सहयोग से बच्ची के घर तक पहुंचने में कामयाब रही। यहां लक्ष्मी के माता -पिता से पुलिस ने पूछताछ की और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आई।

पुलिसकर्मियों की सक्रियता और आपसी समन्वय के चलते महज चार घंटे में बच्ची को सुरक्षित उसके माता -पिता तक पहुंचा दिया। बच्ची को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने में दिखाई गई संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने PSI अश्विनी जाधव सहित उनकी टीम को सम्मानित किया। पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि समय पर सूचना और पुलिस की त्वरित सक्रियता से संकट में फंसे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Tegs: #Police Commissioner honors Ashwini of the ‘Nirbhay Pathak’ (Fearless Squad) for her dedication to duty.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *