मधुकर श्रीवास्तव बने डीवीसी बोकारो थर्मल के नये एचओपी
राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान (एचओपी) सुशील कुमार अरजरीया का पदोन्नति कर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता तबादला किया गया है। उनके स्थान पर मधुकर श्रीवास्तव को बोकारो थर्मल प्लांट का परियोजना प्रधान बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में राजेश विश्वास बोकारो थर्मल एस हेड ओएंडएम बनाए गये। डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन सौरभ शर्मा ने आदेश जारी कर बोकारो थर्मल के तीन सहित डीवीसी के अन्य परियोजनाओं से कुल दस अधिकारियों का तबादला एवं पदोन्नति किया गया है।
दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो थर्मल थाना में आज शांति समिति की बैठक
आगामी दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर 9 अक्टूबर को बोकारो थर्मल थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने 8 अक्टूबर को दी। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के आदरणीय महानुभावों, बुद्धिजीवियों, शांति समिति के गणमान्य सदस्यगण, पुजा कमिटी के संचालक एवं सदस्यगण को आमंत्रित किया गया है।
कहा कि बैठक 9 अक्टूबर की संध्या 3:30 बजे बोकारो थर्मल थाना परिसर में आयोजित की गयी है। थाना प्रभारी सिंह के अनुसार बैठक में दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।
![]()













Leave a Reply