रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग रांची के. रवि कुमार ने 30 सितंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा के साथ बीएस सिटी कैंप टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद कर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रगति और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। प्रतिनिधियों ने एसआईआर कार्य पर संतोष जताते हुए नियमित बैठक और जानकारी साझा करने की बात कही।
इसके बाद के. रवि कुमार ने चंदनकियारी और बोकारो विधानसभा क्षेत्र के वज्रगृह व वीवीपैट वज्रगृह का निरीक्षण किया। बैठक में एसआईआर की समीक्षा कर कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रेमचंद सिन्हा, प्रांजल ढांडा, अनुराधा कुमारी समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply