प्रहरी संवाददाता/बीटीपीएस (बोकारो)। बोकारो थर्मल के आसपास के विस्थापित एवं स्थानीय बेरोजगारों ने 4 नवंबर को डीवीसी सिविल ऑफिस का घेराव किया। साथ ही डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया गया।
जानकारी के अनुसार विस्थापित बेरोजगार डीवीसी प्रबंधन द्वारा मनमानी तरीके से 26 दुकान आवंटन किए जाने का विरोध कर रहे थे। विस्थापित नेताओ का कहना है कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापित समस्याओं को हमेशा नजर अंदाज करती रही है। स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय रोजगार के हर साधन को मनमानी तरीके से बन्दरबाट कर रही है। जिसका हम विस्थापित विरोध करते है। कहा कि वे डीवीसी द्वारा आवंटित किए गए 26 दुकानों का आवंटन रद्द करने की मांग करते हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आगामी 20 नवम्बर से बोकारो थर्मल प्लांट का चक्का जाम आंदोलन भी करने की घोषणा किया गया है।
वही मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने के आश्वासन अधिकारियों के द्वारा दिए जाने के बाद विस्थापित माने और घेराव आंदोलन स्थगित किया। इस अवसर पर विस्थापित समिति महासचिव बालेश्वर यादव, विस्थापित समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी, आजसू नेता मंजूर अंसारी, डब्बू अंसारी, राजू अंसारी, असगर अली, बिनोद महतो, रवि तुरी, नूर मोहम्मद, बसंत घासी, मिथलेश राज, संजय रजवार सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply