बोकारो के सेक्टर-12 में 17 लाख के आभूषण और नकदी की चोरी
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर बारह थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-12सी के आवास संख्या 3073 में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर लगभग 17 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना बीती 24-25 नवंबर की रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आवास में रहने वाले राजेंद्र दास बीएसएल के सीसीएस विभाग में कार्यरत हैं। परिवार के सभी सदस्य धनबाद जिला के हद में राजगंज में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने खाली घर को निशाना बनाया। गृहस्वामिनी आरती कुमारी ने बताया कि लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर सेक्टर बारह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के रहिवासियों से पूछताछ कर सुराग जुटा रही है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। गृहस्वामी को आवश्यक प्रक्रिया के लिए थाने बुलाया गया है।
![]()













Leave a Reply