अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 25 नवंबर को दिवा कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरभि कला मंच सोनपुर के कलाकारों ने गीत-संगीत के साथ भाव नृत्य की प्रस्तुति दी।
कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर की लोक गायिका इंदू बाला शर्मा की प्रस्तुति ने लोकरंग की खुशबू बिखेरी। उन्होंने आवत होईहे है राम लखन पहुनवा, साबर साबर तुलसी के हरिहर पतवा, भोले बाबा पर आधारित गीत, भोजपुरिया अंदाज में नई झूलनी के छैया बलम दुपहरिया बिताइल ना, आदि कई गीतों की प्रस्तुति दी।
मंच संचालन जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त उद्घोषक एवं रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य ने शेरो-शायरी से दर्शकों का मन मोहा। अगली प्रस्तुति से पूर्व जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ 9वीं बटालियन के राहुल कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सहयोगी कलाकारों में की-बोर्ड पर चुन्नू कुमार, पैड पर बाबूलाल, नाल पर अविनाश कुमार आदि रहे। विभाग द्वारा गायकों के लिए केबीएस म्यूजिकल ग्रुप छपरा के दल को प्रतिनियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति छपरा रहिवासी धीरज राम की ओर से भजन के रूप में दी गई।
उन्होंने माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरवा, भोले ओ भोले, पूर्वी गीत सोची सोची जिया हमरो काहे घबराता, दरोगा जी हो चार दिन से पियवा बा लापता, सोनपुर के मेलवा में धनिया हरेली ये दरोगा बाबू, चले लू डहरिया त नदी बीच नैया हिलोर मारे, फिल्म याराना का गीत तेरे जैसा यार कहां, दर्द भरा गीत शीशा के दिल बनल रहे आदि गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इन्हें भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी के सदस्य ने स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply