जीएम ने की कार्यसंस्कृति में ईमानदारी, पारदर्शिता व् जवाबदेही अपनाने की अपील
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र में तीन महीने तक आयोजित सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का समापन 25 नवंबर को सांस्कृतिक गतिविधियों और पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
ऑफिसर क्लब करगली में आयोजित कार्यक्रम की शरूआत दीप प्रज्वलित, कॉपोर्रेट गीत तथा राष्टगान के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रही। सतर्कता कार्यक्रम के दौरान किए गए कार्यो की वीडियो दिखाई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा ने देश की ऊर्जा सुरक्षा में बीएंडके और सीसीएल के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस पर जोर दिया। उन्होंने कार्य संस्कृति में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता क बढावा देना रहा।
उन्होंने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह सहित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढ़ोरी, शिशु विकास विद्यालय संडेबाजार, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल और संत अन्ना विघालय कुरपनिया के विद्यार्थियो बच्चो, निर्णायकों, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सतर्कता, सत्यनिषठा एवं पारदार्शिता को कार्य संस्कति का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
समारोह में क्षेत्र के विभागाध्यक्ष खनन शंकर कुमार, एएफएम राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन विनय रंजन टुडु के अलावे यूनियन प्रतिनिधि विजय भोई, राम निहोरा सिंह, कुणाल कुमार, अशोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply